फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tell CM, Sisodia is innocent so why is he not getting bail: BJP

सीएम बताएं, सिसोदिया निर्दोष है तो उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही : भाजपा

Wed, 07 Jun 2023 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Tell CM, Sisodia is innocent so why is he not getting bail: BJP
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल शिक्षा को ढाल बनाकर भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं। बवाना में सिसोदिया को लेकर केजरीवाल ने आंखों में आंसू लाकर ये छलावा किया कि मानो केंद्र सरकार ने सिसोदिया को जेल भेजा हो। ऐसा दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल भेजा गया है। सच यह है कि वे आबकारी घोटाले में जेल गए हैं। उनके खिलाफ मामला इतना संगीन है कि उन्हें जमानत नहीं मिल रही। न्यायाधीश भी इशारा करते हैं कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। जब केजरीवाल भावुक होकर सिसोदिया को याद कर रहे थे उस वक्त दिल्ली का बच्चा-बच्चा यह समझ रहा था कि आज वे सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हैं, वे आने वाले कल में स्वयं की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed