{"_id":"687f918aee9c19c1830f5066","slug":"teenager-injured-while-running-molding-machine-four-fingers-had-to-be-amputated-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69097-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोल्डिंग मशीन चलवाने से किशोर घायल, चार उंगलियां कटवानी पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोल्डिंग मशीन चलवाने से किशोर घायल, चार उंगलियां कटवानी पड़ीं
विज्ञापन
परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, ईकोटेक-1 कोतवाली में केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने एक फैक्टरी में किशोर से जबरन मोल्डिंग मशीन चलवाने और घायल होने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र केवीएस कंपोनेंट फैक्टरी में हेल्पर के रूप में काम करता था।
चार अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान मैनेजर कुंदन, सुपरवाइजर अनिल और ऑपरेटर कपिल ने उसे मोल्डिंग मशीन चलाने को मजबूर किया। विरोध के बावजूद डर के कारण किशोर ने मशीन चलाई लेकिन इस दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया और चारों उंगलियां गंभीर रूप से कुचल गईं।
परिजनों का कहना है कि फैक्टरी मालिक सिद्धांत गुप्ता को सूचना दी गई लेकिन उचित इलाज नहीं कराया गया। केवल प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया जिससे संक्रमण फैल गया और अंततः उसकी चारों उंगलियां काटनी पड़ीं।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही और बेटे का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर की उम्र का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।