{"_id":"5f35a0098ebc3e3cc20570f9","slug":"teen-raped-in-rml-hospital-lab-noida-news-noi529670214","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमएल की लैब में किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता सदमे में, आरोपी न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमएल की लैब में किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता सदमे में, आरोपी न्यायिक हिरासत में
Fri, 14 Aug 2020 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) की लैब में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म व मारपीट की शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना नौ अगस्त की है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी लैब टेक्नीशियन को अस्पताल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव दौलतगंज, गाजियाबाद निवासी राहुल (22) आरएमएल अस्पताल में अनुबंध पर लैब टेक्नीशियन है। शाहदरा निवासी पीड़ित किशोरी उसकी महिला दोस्त है।
विज्ञापन
किशोरी को नौकरी की तलाश थी। ऐसे में राहुल ने उसे आरएमएल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और नौ अगस्त को अस्पताल ले आया। यहां उसने लैब में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना नही किसी को कुछ बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और उसे पीटा।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता को ऑटो में बैठाकर उसके घर भेज दिया। इस घटना के बाद किशोरी बहुत ज्यादा डर गई थी। अगले दिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। इस पर परिजन 11 अगस्त को नार्थ एवेन्यू थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
पुलिस ने पोक्सो, दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को आरएमएल से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता सदमे हैं और उसकी काउंसलिंग कराई गई है।