फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teams of Lucknow, Mumbai and Kolkata won the matches

Noida News: लखनऊ, मुंबई और कोलकाता की टीम ने जीते मुकाबले

Sun, 16 Jun 2024 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Teams of Lucknow, Mumbai and Kolkata won the matches
लखनऊ, मुंबई और कोलकाता की टीम ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

-रोहन, प्रशांत भूटानी और आजम खान को मैन ऑफ द मैच का मिला का पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 (एनपीएल) में रविवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में लखनऊ ने बेंगलुरु को, दूसरे मैच में मुंबई ने पंजाब माइटी लायंस को और तीसरे मैच में कोलकाता ने गुजरात को हराया। लखनऊ के रोहन ने 92 रन, मुंबई के प्रशांत भूटानी ने 100 रन और कोलकाता के आजम खान को हरफनमौला प्रदर्शन (86 रन, 4 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


एनपीएल कमेटी के अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को पहले मैच में बेंगलुरु टीम लखनऊ के गेंदबाजों का सामना नहीं पायी और पूरी टीम 19.4 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.3 ओवर में ही 166 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। रोहन ने नाबाद 92 रन और विकास ने 37 रन की पारी खेली। रोहन ने छक्का लगाकर टीम को विजयी बनाया। बेंगलुरु की ओर से दीपक ने दो विकेट और पुनीत भाटी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पंजाब ने बल्लेबाज छिद्दा यादव के नाबाद 136 रन की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर किया। मुंबई की ओर से रजत ने दो विकेट व विनोद ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई के बल्लेबाज प्रशांत भूटानी के नाबाद 100 रन और अभिषेक भाटी के 63 रन की बदौलत टीम ने 10.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। अभिषेक ने विजयी छक्का लगाया। पंजाब की ओर से राजा व मनदीप ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में कोलकाता की टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। बल्लेबाज आजम खान ने 86 रन और अन्नू ने 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। गुजरात की ओर से शैंकी और केतन ने दो-दो विकेट हासिल किया। गुजरात की टीम सभी विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी और टीम को 65 से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज केतन की 96 रन और अमरदीप की 31 रन की पारी भी टीम को जिताने के लिए नाकाफी थी। कोलकाता की ओर से आजम खान ने चार विकेट और अन्नू ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed