फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers will have to answer for 80 percent less attendance

Noida News: 80 प्रतिशत कम उपस्थिति पर अध्यापकों को देना होगा जवाब

Thu, 27 Jun 2024 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers will have to answer for 80 percent less attendance
80 प्रतिशत कम उपस्थिति पर अध्यापकों को देना होगा जवाब
विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी, कम उपस्थिति पर जारी होगा नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक स्कूलों में अगर बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम होगी तो संबंधित अध्यापक से उस पर जवाब मांगा जाएगा। इस संबंध में अध्यापकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब नहीं देने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी। अब तक अध्यापक बच्चों की उपस्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं। वहीं, अधिकारी भी बच्चों की उपस्थिति पर नजर रखेंगे।


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राज सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। उन्हाेने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि 28 जून से स्कूल खुल रहे हैं। बच्चों को स्कूल आना होगा। हर बच्चों को स्कूल तक लाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की होगी। उनको जागरूक कर प्रेरित करना होगा। छात्रों का स्वागत करना होगा। बेसिक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होना चिंताजनक है। अब अध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति पर काम करना होगा। छात्रों की उपस्थिति कम से कम 80 प्रतिशत होना जरूरी है। वहीं सभी ब्लॉक को 100 प्रतिशत निपुण लक्ष्य हासिल करना होगा। नामांकन बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, रैली व जागरूकता अभियान चलाने होंगे। जो हर शनिवार को होगा। स्कूलों में शिक्षकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति 100 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हर सोमवार को पहली कक्षा में हर विषय की परीक्षा कराई जाएगी। लाइब्रेरी की पुस्तकों को छात्र घर भी ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed