फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers are also emphasizing on increasing enrollment along with census

Noida News: जनगणना के साथ नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दे रहे शिक्षक

Fri, 22 May 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers are also emphasizing on increasing enrollment along with census
स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों का कराया जाएगा दाखिला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी होने के बाद शुक्रवार से जनगणना का काम शुरू हो गया है। शिक्षक अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनगणना के काम को पूरा कर रहे हैं। साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने पर भी उनका जोर है। इस दौरान वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी चिह्नित कर रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं, ताकि स्कूल खुलने के बाद उनका दाखिला कराया जा सके। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में हर साल की तरह इस साल भी शिक्षकों को अपने विद्यालयों में 11 प्रतिशत तक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य मिला है।


स्कूल खुलने पर शुरू होगा अभियान
परिषदीय विद्यालय 15 जून से खुलेंगे। इसके बाद स्कूल चलो अभियान फिर शुरू होगा और विद्यालयों में नामांकन बढ़ाया जाएगा लेकिन जनगणना में लगे शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उन्हें किसी स्कूल न जाने वाले बच्चे की जानकारी मिलती है तो वह उसके माता-पिता को शिक्षा का महत्व बताएं और बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। वहीं जब जून में स्कूल खुलें तो अनिवार्य रूप से उस बच्चे का एडमिशन विद्यालय में कराएं, जिससे वह अच्छी शिक्षा हासिल कर सके।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक पूरी तत्परता से नामांकन बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इसका दूसरा चरण जून में विद्यालय खुलने के दौरान शुरू होगा। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed