{"_id":"65144b0bc8b9543097049077","slug":"teacher-reached-the-house-of-deputy-education-director-with-a-pistol-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-25884-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: उप-शिक्षा निदेशक के घर पिस्टल लेकर पहुंचा शिक्षक, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: उप-शिक्षा निदेशक के घर पिस्टल लेकर पहुंचा शिक्षक, जान से मारने की दी धमकी
Wed, 27 Sep 2023 09:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:02 PM IST
सार
नजफगढ़ के बापरौला स्कूल में तैनात शिक्षक उप-शिक्षा निदेशक के घर पिस्टल लेकर पहुंच गया। आरोपी ने उप शिक्षा निदेशक को कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
नजफगढ़ में एक शिक्षक शराब के नशे में उप-शिक्षा निदेशक के घर पिस्टल लेकर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा। वहां मौजूद उप-शिक्षा निदेशक के किरायेदार ने किसी तरह उसे समझाकर वापस भेजा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
छानबीन के बाद पुलिस ने न्यू रोशनपुरा, नजफगढ़ निवासी शिक्षक सुनील कुमार (49) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, काम में लापरवाही बरतने की वजह से उप-शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट पर सुनील को निलंबित कर दिया गया था।
उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए थे। इस बात पर आरोपी ने फोन कर उप-शिक्षा निदेशक को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पीड़ित ने रणहौला थाने में सुनील के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी। इस संबंध में भी मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
अब दोबारा आरोपी धमकाने की नियत से घर पिस्टल लेकर पहुंच गया। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में उप-शिक्षा निदेशक राजबीर सिंह परिवार के साथ पुराने रोशनपुरा, नजफगढ़ में रहते हैं। आरोप है कि रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी सुनील नशे में उनके घर पहुंच गया।

उसके हाथ में पिस्टल थी। उस समय राजबीर घर पर नहीं थे। दरवाजा किरायेदार संजीत ने खोला। आरोपी पिस्टल दिखाकर राजबीर के बारे में पूछने लगा। उसका कहना था कि उनकी वजह से जिंदगी खराब हो गई है, जहां भी उसे राजबीर मिलेंगे वह उन्हें मार देगा।
इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। घटना की शिकायत राजबीर ने पुलिस से की। बाद में देर रात उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। नजफगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी सुनील की तलाश शुरू की। इसके बाद सुनील को उसके घर से दबोच लिया। वह दिल्ली से भागने की फिराक में था।