{"_id":"65d89f3632057c00fa06995a","slug":"teacher-hanged-himself-in-school-library-died-noida-news-c-340-1-del1011-40500-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल की लाइब्रेरी में शिक्षक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल की लाइब्रेरी में शिक्षक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और लोन नहीं चुका पाने की बात लिखी
तनाव का भी चल रहा था इलाज, परिजनों ने दिखाई मेडिकल रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले में पुरानी सीमापुरी स्थित राजकीय सर्वाेदय बाल विद्यालय में बृहस्पतिवार शाम शिक्षक ने लाइब्रेरी में फंदा लगाकर जान दे दी। शिक्षक की शिनाख्त मूलरूप से गांव बनवारीपुर, बुलंदशहर निवासी आशुतोष सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद मिला है जिसमें आशुतोष ने आर्थिक तंगी के कारण लोन नहीं चुका पाने का जिक्र किया है।
पुलिस को जांच में पता चला है कि कुछ समय से आशुतोष तनाव में थे। उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। परिजन शव को बुलंदशहर स्थित गांव ले गए। घटना लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष परिवार के साथ शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, गाजियाबाद में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी हैं। आशुतोष 20 साल से दिल्ली के शिक्षा विभाग में टीजीटी गणित थे। वर्ष 2016 से आशुतोष सीमापुरी के स्कूल में पढ़ा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर को वह घर से स्कूल आए। इसके बाद बच्चों को पढ़ाया। छुट्टी के समय वह लाइब्रेरी में पहुंचे और पंखे से लटककर जान दे दी। रात करीब 8 बजे स्कूल के गार्ड ने फंदे से लटके देखा तो प्रिंसिपल और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को उनके बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने मौत की वजह लिखने के अलावा किसी को परेशान न करने की गुहार लगाई थी। स्कूल के स्टाफ का कहना है कि आशुतोष स्कूल में भी किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक तंगी और तनाव के कारण आशुतोष ने यह कदम उठाया है।