फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   teacher attack with stick on student head in noida boy died

Noida: शिक्षक नहीं शैतान है सोरन, टेस्ट के सवालों का जवाब न देने पर छात्र के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

Sun, 09 Oct 2022 10:18 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:18 PM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि अध्यापक ने कक्षा पांच के बच्चों के टेस्ट में फेल होने पर हाथ में दो-दो डंडे मारे थे। हालांकि अन्य परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

विज्ञापन
teacher attack with stick on student head in noida boy died
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ट में कुछ सवालों के जवाब नहीं देने पर बंबावड गांव के निजी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा अध्यापक पांचवीं के छात्र को डंडे से पीटा। डंडे छात्र के सिर और पीठ में लगे और वह बेहोश हो गया। छात्र को घायलवास्था में पहले स्थानीय और फिर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कक्षा अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देव उर्फ मांगेराम निवासी बंबाबड़ में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रिंस (12) बंबावड़ गांव के कैप्टन सांवलिया पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को कक्षा अध्यापक सोरन उर्फ वरूण ने किसी विषय पर याद करने के लिए दिया था। शुक्रवार को सोरन उर्फ वरूण ने छात्रों का टेस्ट लिया। इस दौरान प्रिंस कुछ सवालों का जवाब नहीं दिया। जिससे नाराज होकर कक्षा अध्यापक सोरन उर्फ वरूण ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस के सिर में पांच-छह और पीठ पर आठ से दस प्रहार किए। प्रिंस के बेहोश होकर गिरने की पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूची परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने प्रिंस को बेहोशी की हालत में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि प्रिंस के सिर में डंडा से प्रहार से तीनों नसें फट गई हैं। उपचार के दौरान रविवार दोपहर में प्रिंस को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने अध्यापक सोरन उर्फ वरूण निवासी बंबाबड को नामजद करते हुए बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बादलपुर रविंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल अध्यापक सोरन उर्फ वरूण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अन्य छात्रों को भी मारे डंडे 
पुलिस की जांच में पता चला है कि अध्यापक ने कक्षा पांच के बच्चों के टेस्ट में फेल होने पर हाथ में दो-दो डंडे मारे थे। हालांकि अन्य परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब पुलिस की जांच में डंडे मारने की बात सामने आने पर अन्य परिजन भी बच्चों से पूछताछ कर बयान दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed