Noida: शिक्षक नहीं शैतान है सोरन, टेस्ट के सवालों का जवाब न देने पर छात्र के सिर पर डंडा मारकर की हत्या
पुलिस की जांच में पता चला है कि अध्यापक ने कक्षा पांच के बच्चों के टेस्ट में फेल होने पर हाथ में दो-दो डंडे मारे थे। हालांकि अन्य परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ट में कुछ सवालों के जवाब नहीं देने पर बंबावड गांव के निजी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा अध्यापक पांचवीं के छात्र को डंडे से पीटा। डंडे छात्र के सिर और पीठ में लगे और वह बेहोश हो गया। छात्र को घायलवास्था में पहले स्थानीय और फिर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कक्षा अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
प्रिंस के सिर में पांच-छह और पीठ पर आठ से दस प्रहार किए। प्रिंस के बेहोश होकर गिरने की पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूची परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने प्रिंस को बेहोशी की हालत में दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि प्रिंस के सिर में डंडा से प्रहार से तीनों नसें फट गई हैं। उपचार के दौरान रविवार दोपहर में प्रिंस को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिजनों ने अध्यापक सोरन उर्फ वरूण निवासी बंबाबड को नामजद करते हुए बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बादलपुर रविंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल अध्यापक सोरन उर्फ वरूण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य छात्रों को भी मारे डंडे
पुलिस की जांच में पता चला है कि अध्यापक ने कक्षा पांच के बच्चों के टेस्ट में फेल होने पर हाथ में दो-दो डंडे मारे थे। हालांकि अन्य परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब पुलिस की जांच में डंडे मारने की बात सामने आने पर अन्य परिजन भी बच्चों से पूछताछ कर बयान दर्ज करा सकते हैं।