{"_id":"62b623c4b2211c18b4607250","slug":"tata-started-the-runway-construction-by-performing-bhoomi-pujan-of-the-airport-noida-news-noi656050059","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट का भूमि पूजन कर टाटा ने शुरू किया रनवे निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट का भूमि पूजन कर टाटा ने शुरू किया रनवे निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को टाटा प्रोजेक्ट्स ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य शुरू कर दिया। कंपनी रनवे के साथ टर्मिनल भवन का भी निर्माण करेगी।
जेवर-झाजर मार्ग स्थित रन्हेरा चौकी से बुलंदशहर की तरफ रनवे की जमीन पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) और टाटा प्रोजेक्टस के अधिकारियों ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। नियाल और विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) निर्माण आदि कार्य की निगरानी के साथ हर माह समीक्षा करेगी। जिससे निर्धारित समय 30 सितंबर 2024 से पहले नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जा सके।
अहम है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य जेवर के छह गांव दयानतपुर, रोही, रन्हेरा, बनवारीवास, किशोरपुर व पारौही की 1351 हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा है। अक्तूबर 2020 में लखनऊ में नियाल और विकासकर्ता कंपनी वाईआईएपीएल के बीच 40 साल का अनुबंध हुआ था। इसके अंतर्गत 1 अक्तूबर 2021 से कंस्ट्रक्शन शुरू होने की तिथि मानी गई थी। अगर उड़ान में देरी होती है दस लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। टाटा ने किशोरपुर गांव के समीप अपना साइट ऑफिस बनाकर मशीनरी भी पहुंचना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नियाल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन, टाटा की तरफ से संजय शर्मा, राहुल शाह, रविशंकर चंद्रशेखरन, देवेन्द्र शर्मा, अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।