फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Talks held on farmers' demands; march to Delhi deferred

Noida News: किसानों की मांगों पर वार्ता, दिल्ली कूच स्थगित

Mon, 26 Oct 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Talks held on farmers' demands; march to Delhi deferred
- प्राधिकरण अधिकारियों ने दीपावली के बाद लंबित मामलों पर काम शुरू करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। किसानों की 16 प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद संगठन ने 27 अक्टूबर को जीरो पॉइंट से प्रस्तावित दिल्ली कूच को फिलहाल स्थगित कर दिया है। संगठन ने इस आंदोलन में आठ से दस हजार किसानों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई थी।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में प्राधिकरण कार्यालय में हुई बैठक में किसानों के लंबित मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में एसीओ लक्ष्मी सिंह, ओएसडी गिरीश झा, संबंधित महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी और एसीपी सेंट्रल राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुआवजे और भूखंड आवंटन की मांग :
बैठक में संगठन ने किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड आवंटित करने और पात्र किसानों को चार व छह प्रतिशत भूखंड देने की मांग उठाई। इसके अलावा लीज बैक के लंबित मामलों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने किसानों के बच्चों को अस्पतालों और कॉलेजों में 50 प्रतिशत छूट देने, निजी कंपनियों में रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दिलाने और गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराने की मांग भी अधिकारियों के सामने रखी।
आश्वासन के बाद लिया निर्णय :
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि किसानों ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी उपजाऊ जमीन दी है। ऐसे में उनके अधिकारों और हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करने की जरूरत पर जोर दिया।
बैठक में अधिकारियों ने भूखंड आवंटन, लीज बैक और अन्य लंबित समस्याओं पर दीपावली के बाद काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने प्रस्तावित दिल्ली कूच स्थगित करने का निर्णय लिया। संगठन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, रोहित भाटी, शौकत अली चेची, विपिन खारी, राहुल भाटी और जोगेंद्र नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed