फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Syringes ran out again in Bhangel's community health center

Noida News: भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिरिंज फिर हुईं खत्म

Mon, 08 Sep 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Syringes ran out again in Bhangel's community health center
- 100 से ज्यादा लोगों को रोजाना जिला अस्पताल के काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज खत्म हो गई है। इस वजह रोजाना 100 के करीब लोगों को भंगेल से जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए आना पड़ रहा है। नतीजन जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ गई है। इस वजह से जिला अस्पताल बुधवार में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए दो से ढ़ाई घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे गुस्साएं लोगाें की नोकझोंक तक हो गई।


---------
हर 15 दिन में सिरिंज हो रहीं खत्म
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर 15 दिन में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने वाली सिरिंज खत्म हो जा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। निजी अस्पताल में एक वैक्सीन 500 रुपये करीब में लग रही है, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक रुपये के पर्चे पर एंटी रेबीज वैक्सीन लग जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिरिंज खत्म होने की वजह से लोगो को तीन से चार किलोमीटर दूर वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के बाद सबसे ज्यादा लोग कुत्ते काटने पर वैक्सीन लगवाने के लिए भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आते हैं।
विज्ञापन

----------------
वर्जन

तीन सितंबर को सिरिंज खत्म हो गईं हैं। इस मामले में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है जल्द ही सिरिंज मिल जाएंगी।
यतेंद्र सिंह, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed