{"_id":"66100c3dbfa260226808eaf0","slug":"synthetic-track-could-not-even-reach-tender-in-seven-months-noida-news-c-1-gnd1002-1569796-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सात माह में निविदा तक भी नहीं पहुंच सका सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सात माह में निविदा तक भी नहीं पहुंच सका सिंथेटिक ट्रैक
विज्ञापन
सात माह में निविदा तक भी नहीं पहुंच सका सिंथेटिक ट्रैक
-खेल सुविधा के मामले में हाशिये पर नोएडा स्टेडियम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में खिलाड़ियों के बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की फाइल अभी तक निविदा (टेंडर) तक नहीं पहुंच पाई हैं। अब लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के कारण इस परियोजना की फाइल पर फिर से धूल जमने लगी है।
गौतम बुद्ध नगर के एथलेटिक्स खिलाड़ी कई सालों से नोएडा स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की मांग कर रहे हैं। यहां सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने से खिलाड़ियों को दिल्ली या हरियाणा की तरफ रुख करना पड़ रहा है। पिछले साल 6 अगस्त को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने स्टेडियम का दौरा कर यहां की मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने यहां रामलीला मैदान के सामने खाली पड़े जमीन और अतिरिक्त रोड को मिलाकर सिंथेटिक ट्रैक बनाने का आश्वासन दिया था। एक-दो दिन तक सुर्खियों में रहने बाद सिंथेटिक ट्रैक का मसला फिर से ठंडा पड़ गया। आलम है कि सीईओ के स्टेडियम दौरे के करीब सात माह बीते जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। इस परियोजना से जुड़े प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सिंथेटिक ट्रैक की फाइल पर काम चल रहा है।आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद इस परियोजना पर काम तेज किया जाएगा।
--
सीईओ के फैसले के बाद शहर के एथलीटों को उम्मीद जगी है। कई सालों से स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग की जा रही थी। यहां के खिलाड़ियों को दिल्ली व हरियाणा में जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है। - अशोक सैनी, सचिव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर।