फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swing on the branch of the step... but the women swing

Noida News: झूला पड़ो रे कदम की डाल... पर झूमीं महिलाएं

Sun, 20 Aug 2023 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Swing on the branch of the step... but the women swing
फोटो
विज्ञापन


झूला पड़ो रे कदम की डाल... पर झूमीं महिलाएं
शहर में महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, जगह-जगह कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
नोएडा। झूला पड़ो रे कदम की डाल, गीला सावन आया रे... सहित अन्य गीतों के साथ शनिवार को महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। तीज पर महिलाएं हाथों में मेंहदी और सोलह शृंगार कर हरे रंग के कपड़े पहनी नजर आईं। ढोलक और म्यूजिक पर महिलाएं सावन के गीतों पर झूमीं। इसके अलावा विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं और खेल आयोजित किए। सभी ने तीज की एक दूसरे को बधाई दी।
सेक्टर-46 में महिला शक्ति समूह ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ताज क्वीन जैसे खिताब अपने नाम किए। महिलायें तीज को लेकर उत्साहित दिखाई दीं। समूह की प्रतिनिधि गुंजन चौधरी, नरेश राणा, चित्रा अवाना, मीना जोशी, मेघा बंसल, पूजा शर्मा समेत महिलायें मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सूर्या संस्थान परिसर में लगा तीज मेला
नोएडा। सूर्या संस्थान परिसर में हरियाली तीज पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। इसमें खाने के सामान से लेकर, शृंगार, कपड़े ज्वैलरी समेत अन्य चीजें शामिल रहीं। महिलाओं ने हरियाली तीज मनाने के साथ खरीदारी भी की। मेले में पौधे के स्टाल भी लगाए गए, जिनकी महिलाओं ने खूब खरीदारी की। ब्यूटी कल्चर क्लास की छात्राओं ने महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई। संस्थान की ओर से संचालित सूर्याशा कौशल विकास केंद्र की छात्राओं ने गीत, संगीत, झूला गीत व नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीज पर रैंप वॉक, तीज क्वीन का खिताब जीते
नोएडा। शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर सामुदायिक केंद्र सेक्टर-34 में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे और पीले रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य संगीत का जमकर आनंद उठाया। इसमें ग्रुप डांस, विभिन्न तरह के फनी गेम, रैंप वॉक क्वीन, तीज क्वीन, तंबोला, लकी ड्रा प्रतियोगिता खास रही। फूलों से सजे हुए झूले और सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, अध्यक्ष केके जैन, जेके याचु, राजेश राय, देवेंद्र कुमार, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, सुपर्णा सूद, अनिता सिंह आदि मौजूद रहे।

मेंहदी क्वीन में सोनम, पूजा थाली सजावट में सुष्मिता अव्वल
नोएडा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में हरियाली तीज मनाई गई। अभिभावकों के लिए मेहंदी क्वीन व पूजा थाली सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेहंदी क्वीन में सोनम प्रथम, बबली द्वीतीय व शुभांगी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वही, पूजा थाली सजावट में सुष्मिता प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सत्यम शिवम सुंदरम समेत गीतों पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। निर्णायक की भूमिका में वर्षा स्वामी, अनुराधा अगस्ती रहीं। उमंग मित्तल ने पुरस्कार वितरण किए। प्राचार्य उमेश सिंह ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी। मंच संचालन प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।


साईं अपार्टमेंट में मनाया तीज महोत्सव
सेक्टर-73 स्थित साईं अपार्टमेंट में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में ढोल की थाप पर महिलाओं के कदम जमकर थिरके। इसके अलावा उन्होंने डीजे पर भी सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed