फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suspicion of espionage increased due to action of fifth pass Pakistan Woman Seema Haider

प्यार के लिए पार की सरहद: ISI एजेंट तो नहीं? 5वीं पास सीमा हैदर की काबलियत और कुछ हरकतों से बढ़ा जासूसी का शक

Wed, 05 Jul 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jul 2023 09:47 AM IST
सार

पांचवीं पास सीमा की हरकत से जासूसी का शक बढ़ गया है। सीमा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू की जानकार है। वह कंप्यूटर और मोबाइल में भी एक्सपर्ट है। सीमा ने नेपाल आकर पाकिस्तान के मोबाइल सिम तोड़ दिए थे। नया सिम खरीदकर सचिन से संपर्क साधा।

विज्ञापन
Suspicion of espionage increased due to action of fifth pass Pakistan Woman Seema Haider
Pakistan Woman Seema Haider - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर आई सीमा हैदर की काबलियत और कुछ हरकतें शक पैदा कर रही हैं। इस वजह से कहीं वह आईएसआई एजेंट तो नहीं, इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इस सवाल को केंद्रीय एजेंसियां के पाले में डाल दिया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि पांचवीं पास सीमा हैदर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान रखती है। इसके अलावा वह कंप्यूटर और मोबाइल चलाने में भी एक्सपर्ट है और इनकी बारीकियों की जानकारी रखती है।
विज्ञापन


सीमा ने भारत आने के लिए सभी दस्तावेज जुटाए। नेपाल आने पर उसके पाकिस्तानी मोबाइल और सिम तोड़ा, नेपाल में नए सिम कार्ड खरीदकर सचिन से संपर्क साधा और उससे बात करती हुई भारत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा से पुलिस ने जितने सवाल पूछे इन सवालों का जवाब वे सचिन के प्यार और पति से अलगाव को जोड़कर देती रही, लेकिन जब उसके मायके, ससुराल और सहेली आदि से संबधित सवाल किए गए तो वह अधिकांश से रिश्ता नहीं होने आदि का हवाला देती रही।

इसके बावजूद पुलिस ने उसके कुछ करीबियों के नंबर पूछकर बात कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी नंबर नहीं लगा। सीमा दावा कर रही है कि उसका भारत आने के बाद पाकिस्तान में किसी से संपर्क नहीं किया, लेकिन उसके पाकिस्तानी मोबाइल व सिमकार्ड तोड़कर नेपाल में फेंकना शक पैदा कर रहा है 

 

क्योंकि उसने अपने पाकिस्तानी होने के अन्य दस्तावेज को नष्ट नहीं किया बल्कि इन्हें सुरक्षित लेकर आई है। मोबाइल के संबंध में वह गिरकर टूटने की भी बात कर रही है। उसने शुरुआत में अपने भाई को पाकिस्तानी आर्मी में बताया था लेकिन मीडिया के पूछने पर इनकार कर दिया।
 

पाकिस्तानी मोबाइल और सिम की जांच एजेंसियां और एफएसएल के जिम्मे
डीसीपी ने बताया कि सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल और सिम को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। केंद्रीय एजेंसियों को भी इनकी जानकारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मोबाइल व सिम की जांच केंद्रीय एजेंसियां सही ढंग से करा पाएंगी। इसके लिए एजेंसियां इंटरपोल की भी मदद लेगी। इसके अलावा अब तक सीमा की बताई कहानी उसके बैक ग्राउंड आदि के संबंध में जांच गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed