फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Survey started for rapid rail from Ghaziabad via Greno West to Noida Airport

Noida News: गाजियाबाद वाया ग्रेनो वेस्ट टू नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल के लिए सर्वे शुरू

Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Survey started for rapid rail from Ghaziabad via Greno West to Noida Airport
-रूट निर्धारण के लिए लगाए जा रहे पिलर, स्टेशन के निर्माण के लिए की जा रही मिट्टी की जांच
विज्ञापन


-यमुना प्राधिकरण व एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्टडी रिपोर्ट पर चर्चा
-एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी रैपिड रेल और मेट्रो, एनसीआरटीसी को मार्च तक तैयार करनी है डीपीआर

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद वाया ग्रेनो वेस्ट, परीचौक व नोएडा इंटरनेशनल तक प्रस्तावित रैपिड रेल के लिए सर्वे शुरू हो गया है। रूट निर्धारण के लिए टीम ने पिलर लगाने के साथ ही प्रस्तावित स्टेशनों के स्थान से मिट्टी की जांच भी की। एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार इस रूट पर जल्द काम शुरू कराना चाह रही है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने नेशनल कैपिटल रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के साथ बैठक कर स्टडी रिपोर्ट पर चर्चा की। इस माह के अंत तक दोबारा से प्रस्तुतिकरण देने को कहा है।
नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर माह में लखनऊ में बैठक की थी। इसमें गाजियाबाद के रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परीचौक और यीडा सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल व मेट्रो एक ही रूट पर चलाने की सहमति बनी थी। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए एनसीआरटीसी ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है। रूट का निर्धारण करने के लिए जगह- जगह पर पिलर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जहां पर स्टेशन बनना प्रस्तावित है, वहां की मिट्टी की जांच की जा रही है। उसी के हिसाब से खर्च का आकलन किया जाएगा। स्टेशन कैसा होगा, रूट का अलाइमेंट कैसा होगा आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अध्ययन किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण में हुई बैठक में अधिकारियों ने इस माह के अंत तक एक बार फिर से परियोजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण देने को कहा है। चूंकि प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह अभी छुट्टी पर है और उनके आने के बाद एक बार फिर प्रक्रिया दोहराई जाएगी।
विज्ञापन

इस रूट का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य 2031 रखा गया है। हालांकि पहले चरण का काम गाजियाबाद से कासना तक किया जाएगा। इसके निर्माण पर 9798 करोड़ रुपये व द्वितीय चरण में कासना से नोएडा एयरपोर्ट तक के निर्माण पर 6391 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20, राज्य सरकार की 50 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की हिस्सेदारी 30 फीसदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
प्रस्तावित स्टेशन -

1़ गाजियाबाद आरआरटीएस
2़ गाजियाबाद साउथ
3़ ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सेक्टर-4)
4़ ग्रेटर नोएडा (सेक्टर-2)
5़ नॉलेज पार्क- 5
6़ सूरजपुर

7़ परी चौक

8़ इकोटेक-6

9़ दनकौर

10़ यीडा नॉर्थ (सेक्टर-18)

11़ यीडा सेंट्रल (सेक्टर-21, 35)

12़ जेवर एयरपोर्ट
नोट---एनसीआरटीसी द्वारा तैयार की गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो दोनों चलाने पर बात बनी थी। इसलिए नए सिरे से अध्ययन किया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन की संख्या घट-बढ़ सकती है।

--------
नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट का सर्वे शुरू हो गया है। रैपिड रेल और मेट्रो का संचालन एक ही रूट पर किया जाना है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टडी रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed