फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Surprise Inspection of DDPO

डीडीपीओ का औचक नरीक्षण

Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Surprise Inspection of DDPO
पुन्हाना। जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) राकेश मोर मंगलवार को पुन्हाना और पिनगवां पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पुन्हाना और पिनगवां में खंड विकास कार्यालयों के बन रहे भवनों का जायजा लिया। दोनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया। बाद में पुनहाना कार्यालय में दोनो खंडों के ग्रामसचिव, बीडीपीओ, एसईपीओ के साथ बैठक कर लाल डोरों के तहत सरकार की ओर से लोगों को स्वामित्व का दर्जा देने के चलाई जा रही योजना, सीएम विंडों, मनेरगा, आरटीआई, वैक्सीनेशन और विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। डीडीपीओ ने तय समय अनुसार विकास के कार्यों को करने के आदेश दिए साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीडीपीओ राकेश मोर ने बताया कि आज उनका रूटीन का दौरा था। उन्होंने पिनगवां और पुन्हाना में बन रहे खंड विकास कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यालय काफी हद तक बन चुके हैं। पिनगवां खंड के पास अपना कार्यालय ने होने की वजह से उनके सभी कर्मचारी पिनगवां में ही बैठते हैं। कार्यालय बनने के बाद कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया सीएम विंडो और स्वामित्व के पेंडिंग कार्यों को एक सप्ताह में निपटाने के आदेश दिए हैं। वहीं, वैक्सीनेशन में नूंह जिला प्रदेश और देश में सबसे पिछडे़ जिलों में शामिल है। उन्होंने बीडीपीओ, एसईपीओ और ग्राम सचिवाें को वैक्सीनेशन में पूरा सहयोग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed