फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   support of hundred farmers of alwar

अलवर के सैकड़ों किसानों का समर्थन

Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
support of hundred farmers of alwar
धरने पर अलवर से आए किसान नेता - फोटो : Mewat
पुन्हाना। जिले के सुन्हेड़ा बॉर्डर पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का धरना रविवार को 41वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजस्थान स्थित अलवर जिले के सैकड़ों किसान धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे। सभी किसान नेताओं ने मेवाती किसान मोर्चा की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां पर किसानों की ज्यादा से ज्यादा संख्या बढ़ाने में राजस्थान के किसान पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार जिद्द पर अड़ी हुई है। जबकि, राजा को जनता से जिद्द नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के किसानों के खिलाफ हैं। इन कानूनों के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। सरकार किसानों को जाति धर्म में बांटने का प्रयास कर रही है। किसानों को कभी खालिस्तानी, आतंकवादी कहकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे बेबुनियाद आरोपों से ही आज सभी धर्मों के लोग एक मंच पर हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा राजस्थान से पाली राम, अखिल भारतीय किसान सभा तिजारा से सुभाष यादव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, शेर सिंह चौधरी, जगदीश शर्मा एडवोकेट, कमलेश सैनी पूर्व चेयरमैन नगर पालिका तिजारा और हाजी सुभान खान सहित काफी समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed