फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunil Dutt receives NCC Achievers Award 2026.

Noida News: सुनील दत्त को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026

Mon, 20 Jul 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sunil Dutt receives NCC Achievers Award 2026.
ग्रेटर नोएडा निवासी पूर्व एनसीसी कैडेट सुनील दत्त एनसीसी एचीवर्स एवार्ड 2026 से सम्मानित किए गए
फोटो---
विज्ञापन

सुनील दत्त को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 निवासी एवं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स नोएडा में अधिकारी सुनील दत्त को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 15 जुलाई को दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी मुख्यालय के प्रताप हॉल में आयोजित समारोह में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने प्रदान किया। देशभर से चयनित 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों में सुनील दत्त भी शामिल रहे। सुनील दत्त ने सम्मान के लिए एनसीसी महानिदेशक, ज्यूरी और एनसीसी एलुमनी क्लब का आभार जताया। उन्होंने यह पुरस्कार ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रथम के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वर्ष 2026 में देशभर से 873 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से स्वतंत्र ज्यूरी ने केवल 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed