{"_id":"681a0490e4449cf16504d77e","slug":"summer-camps-will-also-be-organized-in-government-inter-colleges-noida-news-c-23-1-vns1013-61224-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय इंटर कॉलेजों में भी लगेंगे समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय इंटर कॉलेजों में भी लगेंगे समर कैंप
विज्ञापन
- 21 मई से 10 जून तक लगेंगे, शिक्षकों के विरोध के बावजूद तैयारियां शुरू
- छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कराई जाएगी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के साथ साथ अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित होने वाले राजकीय इंटर कॉलेज में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप लगाएं जाएंगे। समर कैंप के दौरान छात्रों का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विकास किया जाएगा। समर कैंप का निर्देश आने के बाद शिक्षकों में नाराजगी है।
शिक्षकों का कहना है कि भीषण गर्मी में कैंप का आयोजन करना संभव नहीं है। राजकीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करना किसी भी दशा में संभव नहीं है। अभी ही छात्र व शिक्षक घर वापस लौटने के बाद बीमार पड़ रहे हैं। शिक्षकों के विरोध के बाद भी विभाग की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से समर कैंप के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जांच व सहयोग के लिए मंडलवार टीम भी तैनात कर दी गई है। टीम के सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे 12 जून तक आवंटित मंडल में कम से कम दस (छह इंटर कॉलेज, चार हाईस्कूल व एक पीएमश्री) राजकीय विद्यालय का अनिवार्य रूप से शैक्षिक पर्यवेक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को दें। ताकि इसके अनुसार कैंप को लेकर आवश्यक तैयारी व सुधार किया जा सके।
-- -- -- -- -
शिक्षक बोले, एसी कमरों में बैठकर बनाई व्यवस्था
बता दें कि माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि समर कैंप के आयोजन की रूपरेखा अधिकारियों ने एसी कमरों में बैठकर बनाई है। कई विद्यालयों में पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शिक्षक व छात्र घर से पीने का पानी लाते हैं। ऐसे में बिना आवश्यक सुविधाओं के समर कैंप के आयोजन की बात सरासर गलत है। उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में काम करने पर शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति ईएल देने की भी मांग भी की है।