{"_id":"6ac7b7f73495a188f303d5ca","slug":"sumants-golden-flight-in-astronomy-grnoida-news-c-1-noi1095-4810481-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एस्ट्रोनॉमी में सुमंत की गोल्डन उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एस्ट्रोनॉमी में सुमंत की गोल्डन उड़ान
विज्ञापन
सुमंत गुप्ता ने 19वें इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में भारत के लिए जीता
एस्ट्रोनॉमी में सुमंत की गोल्डन उड़ान- इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में भारत का बढ़ाया मान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एएसपीएएम स्कॉटिश स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र सुमंत गुप्ता ने 19वें इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक वियतनाम के हनोई में आयोजित प्रतियोगिता में 64 देशों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सुमंत पांच सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
सुमंत ने बताया कि स्कूल के साथ जेईई और इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स के लिए तैयारी करना आसान नहीं था। इसके लिए पीडब्ल्यू विद्यापीठ के नेशनल जेईई हेड रमेश बाटलिश की ओर मेरी गाइडेंस की गई। इसके लिए अलग से टाइम टेबल बनाया गया।
एस्ट्रोनॉमी में सुमंत की यह लगातार दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। वर्ष 2025 में उन्होंने आईओएए में भारत के लिए रजत जीता था। 2024 में इंटरनेशनल जूनियर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड में भी उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ विश्व रैंक-5 हासिल की थी।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में सीनियर एस्ट्रोनॉमी ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की और बेस्ट इन ऑब्जर्वेशन अवॉर्ड जीता। वर्ष 2026 में इसी कैंप में उन्हें बेस्ट सॉल्यूशन इन थ्योरी अवॉर्ड मिला। इसी साल सिंगापुर एंड एशियन स्कूल्स मैथ ओलंपियाड (एसएएसएमओ) में उन्होंने ग्लोबल रैंक-1 और गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा एआईएमई में 15 में से 15 अंक हासिल किए और यूएसएएमओ के लिए भी क्वालिफाई किया।
सुमंत ने बताया कि वह फिजिक्सवाला से जेईई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल शिक्षकों को दिया।