{"_id":"68f7d6afaaed2efbe6074b67","slug":"suddenly-clouds-appeared-feeling-cold-na-news-c-246-1-sknl1023-145665-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अचानक उमड़े बादल, ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अचानक उमड़े बादल, ठंड का अहसास
Wed, 22 Oct 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में दोपहर के समय उमड़े काले बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम में अब हल्की ठंडक होने लगी है। सुबह-शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार को अचानक बादल उमड़ आने से लोगों को धूप से ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। बादलों की वजह से दोपहर बाद धूप कम ही निकली। इसके लोगों को काफी राहत मिली।
वहीं देर रात तक हुई आतिशबाजी की वजह से भी मौसम पर असर देखने को मिला। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इससे रात के समय ठंड बढ़ सकती है। मंगलवार सुबह आसमान में बादल देखे गए। इससे धूप का असर कम रहा है।
इसके कुछ देर के बाद ही मौसम साफ हो गया। अच्छी खासी धूप निकली। दोपहर 12 बजे एक बार फिर से आसमान में बादल उमड़ आए। काले बादलों ने सूरज को छिपा लिया और धूप गायब हो गई। बादलों को देख कर लग रहा था कि कभी भी बारिश हो सकती है। इसके बाद कभी धूप तो कभी बादल उमड़ने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
शहरवासी संदीप, मोहित ने बताया कि यदि हल्की बारिश हो जाती तो इसका काफी फायदा होगा। वह इसलिए क्योंकि एक दिन पहले देर रात तक आतिशबाजी होती रही। हवा में पटाखों का जो धुआं था वह बारिश से साफ हो जाता। लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिलता। दूसरा अब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ी हुई है। बारिश होनी बहुत जरूरी है।