फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Successful robotic surgery of kidney cancer patient

Noida News: गुर्दे के कैंसर ग्रस्त मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी

Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Successful robotic surgery of kidney cancer patient
गुर्दे के कैंसर ग्रस्त मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी
विज्ञापन

- चार घंटे चली सर्जरी से 60 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने नोएडा में पहली बार रोबोट की मदद से सफल सर्जरी को अंजाम दिया। गुर्दे के कैंसर से जूझ रहे दादरी के 60 वर्षीय महावीर सिंह को चार घंटे चली रोबोटिक सर्जरी के जरिए नई जिंदगी मिली है।

अस्पताल में यूरोलॉजी एंड रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. दुष्यंत नाडर ने बताया कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो वह पेट के दर्द से ग्रस्त था। अल्ट्रासाउंड, सीटी-स्कैन और रीनल एंजियोग्राम जांच से मरीज के दाएं गुर्दे में एक पिंड दिखाई दिया। यह रीनल हिलम (किडनी का वह भाग जिसमें सभी रक्तवाहिकाएं और मूत्र नली होती है) में था। तमाम जांचों के आधार पर रीनल कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की टीम ने कैंसर ग्रस्त हिस्से को रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से निकालने का फैसला लिया। हालांकि, कैंसर की लोकेशन इतनी जटिल थी कि इसे निकालना चुनौतीपूर्ण था। फिर भी डॉक्टरों ने किडनी की प्रमुख संरचनाओं को क्षतिग्रस्त किए बगैर कैंसरग्रस्त हिस्से को निकालने में कामयाबी पाई। प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. पीयूष वाष्र्णेय ने बताया कि सर्जरी के दौरान खून भी काफी कम बहा। इस मौके पर एनेस्थीसिया विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनुतम राय, क्षेत्रीय निदेशक मोहित सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed