फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Subsidy will be available on scrapping four wheelers that have completed their life.

Noida News: उम्र पूरी कर चुके चारपहिया वाहनों को स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी

Thu, 25 Jan 2024 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Subsidy will be available on scrapping four wheelers that have completed their life.
परिवहन विभाग ने तैयार की योजना, वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद होगी लागू
विज्ञापन

------------
50 हजार रुपये तक की दी जाएगी सब्सिडी




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। उम्र पूरी कर चुके चारपहिया वाहनों को स्क्रैप कराने पर 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने योजना तैयार की है। फिलहाल, इसे दिल्ली सरकार के वित्तीय विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जा सकता है। यह योजना इस मकसद से लागू करने की तैयारी है कि लोग पुराने वाहनों को अधिक से अधिक संख्या में स्क्रैप कराएं, ताकि पुराने वाहनों को सड़कों से हटाया जा सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सब्सिडी नए वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट के रूप में दी जाएगी। इस पर सुझाव के लिए इसे जनता के सामने भी रखे जाने की उम्मीद है। योजना को मंजूरी के लिए फिलहाल दिल्ली सरकार के वित्त विभाग को भेजा गया है। इसमें सब्सिडी के रूप में सार्वजनिक धन का खर्च भी शामिल है। अपनी समयसीमा पूरी कर चुके बड़ी संख्या में वाहन शहर की सड़कों पर चल रहे हैं। ये वाहन पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन



कोर्ट के आदेश के बाद तैयार की गई योजना
कोर्ट के आदेश पर सरकार ने वाहनों की स्क्रैप पर नीति तैयार की है। इसमें मालवाहक और निजी वाहनों पर छूट के लिए अलग-अलग स्लैब हैं। राजधानी में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं है। इस तरह के उम्र पूरी कर चुके दिल्ली में करीब 55 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है। इसमें अभी तक करीब 1.40 लाख वाहनों को स्क्रैप कराया गया है। वहीं 6.3 लाख वाहनों के मालिकों ने वाहनों को राजधानी से बाहर रजिस्टर करने के लिए परिवहन विभाग से एनओसी ली है। वर्तमान में करीब एक दो लाख वाहन ऐसे जो उम्र पूरी कर चुके हैं और अभी भी दिल्ली की सड़कों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी सब्सिडी

सब्सिडी वाहन स्क्रैप कराते ही नहीं मिलेगी। वाहन स्क्रैप कराने के बाद उसके मालिक को एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जब वह नया वाहन खरीदने जाएगा तो उसे वह प्रमाणपत्र वहां दिखाना होगा, जिसके बाद उसे 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed