Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sub-inspector hanged after killing wife

पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका सब-इंस्पेक्टर

Tue, 06 Jul 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector hanged after killing wife
जारचा। एनटीपीसी परिसर निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या के बाद पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। मौके से पुलिस को सुसाइट नोट मिला है, जिसमें सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या के बाद अपना जीवन खत्म करने की बात लिखी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि करीब 8 माह पहले दोनाें ने प्रेम विवाह किया था। शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। हालांकि पुलिस हर पहलु से इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जारचा पुलिस ने बताया कि बिहार के जलालपुर निवासी सुुजीत (27) सीआईएसएफ मेंसब-इंस्पेक्टर था। वह एनटीपीसी परिसर के बी-123 मकान में किराये पर पत्नी वर्षा के साथ रहता था। सोमवार को सुजीत ने पहले वर्षा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद वह खुद भी पंखे से फंदा लगाकर लटक गया। दोपहर एक बजे उसे ड्यूटी पर जाना था। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

कुछ सहकर्मी मकान पर पहुंचे तो वहां दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार घंटी बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। जंगले से झांकने पर सुजीत पंखे से लटका दिखा। तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो पत्नी वर्षा का शव बेड पर पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था व सुजीत पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से सब-इंस्पेक्टर का सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी के हत्या के बाद खुद जान देने की बात लिखी है। करीब 8 माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों के परिजन शादी से नाराज थे। इसी बात पर दोनों में अनबन हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। - - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed