{"_id":"64e068011534c769ac0e7325","slug":"stunt-performed-by-lying-on-roof-of-car-video-viral-incident-noida-police-challaned-rs-26-000-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजी पड़ी महंगी: कार का 'Sunroof' खोलकर छत पर लेटकर किया स्टंट, पुलिस ने काटा इतने हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजी पड़ी महंगी: कार का 'Sunroof' खोलकर छत पर लेटकर किया स्टंट, पुलिस ने काटा इतने हजार का चालान
Sat, 19 Aug 2023 01:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:07 PM IST
सार
नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोशल मीडिया पर 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सफेद रंग की कार की छत पर लेटकर स्टंट कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए कार का 26 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
कार की छत पर स्टंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कारों में सनरूफ खोलकर लोग आए दिन स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है। एक कार का सनरूफ खोलकर एक युवक स्टंट दिखा रहा है। नोएडा के सेक्टर 18 में एक शख्स कार का सनरूफ खोलकर स्टंट करता हुआ दिख रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक का 26,000 रुपये का चालान किया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सोशल मीडिया पर 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सफेद रंग की कार का सनरूफ खोलकर उसकी छत पर लेटकर स्टंट कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए कार का 26 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वायरल वीडियो थाना 24 क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कार का नंबर भी दिख रहा है। आसपास से वाहन गुजर रहे हैं। रात के समय में इस खतरनाक स्टंट का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। यूजर ने इसे यातायात और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले में स्टंटबाजी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व में भी कई वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। कई वाहनों को तो जब्त भी किया गया है। इसके लिए लगातार सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाती है।

पुलिस ने अब कार मालिक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चालान किया है। खतरनाक ड्राइविंग, बिना इंडिकेटर के लाइन बदलना, सार्वजनिक स्थान पर बिना इजाजत वाहन से रेस लगाना, सीट बेल्ट नहीं पहनना और सेक्शन तीन और चार के नियमों का उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं।