{"_id":"6900c244484acc09020abd46","slug":"students-will-get-the-results-of-their-half-yearly-examinations-this-week-grnoida-news-c-1-gnd1002-3564007-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इसी सप्ताह छात्रों को मिलेगा अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इसी सप्ताह छात्रों को मिलेगा अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। इसी सप्ताह रिजल्ट भी आ जाएगा। स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं ताकि कमजोर विषयों में छात्रों की बेहतर तैयारी कराई जा सके।
अधिकतर स्कूलों में परीक्षाएं दिवाली से पहले ही समाप्त कर दी गई थीं। छुट्टियों के दौरान शिक्षकों ने कॉपियां चेक कर ली। अब रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं।भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल केपी सिंह ने बताया कि जल्द छात्रों को रिजल्ट दिए जाएंगे। जीरो पीरियड में छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल गीता शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं और शिक्षक छात्रों के रिजल्ट तैयार कर रहे हैं। इसी सप्ताह छात्रों को रिजल्ट दे दिया जाएगा।