फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students will become mentally strong

Noida News: ध्यान सत्र से मानसिक रूप से मजबूत होंगे छात्र

Wed, 23 Jul 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Students will become mentally strong
नोएडा(संवाद)।भारतीय पाक कला संस्थान ने छात्रों के बढ़ते मानसिक तनाव और दबाव को गंभीरता से लेते हुए ध्यान सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है। अब संस्थान में छात्रों के लिए समय समय पर ध्यान और योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान के अनुसार इसका उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त करने के साथ साथ उनकी एकाग्रता को बढ़ाना और सकारात्मक बनाना है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान के अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ वर्षों में छात्रों के बीच मानसिक तनाव, नींद की कमी, एकाग्रता में गिरावट और प्रतिस्पर्धात्मक दबाव के मामले देखे गए। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह कवायद की है। इस कार्यक्रम के तहत समय समय पर छात्रों को ध्यान, योग और प्राणायाम की तकनीक सिखाई जाएंगी। शैक्षणिक प्रभारी डॉ.सतवीर सिंह ने बताया कि संस्थान में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए ध्यान योग कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed