फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students should fill the CUET PG form only after reading the information bulletin.

Noida News: इंर्फोमेशन बुलेटिन पढ़कर ही सीयूईटी पीजी का फॉर्म भरें विद्यार्थी

Wed, 22 Mar 2023 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Students should fill the CUET PG form only after reading the information bulletin.
-डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर दाखिले के लिए किया है जारी
विज्ञापन


-कॉलेजों की तरह एनसीवेब में भी पीजी के दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे

-बुलेटिन में दी गई है कोर्सों की योग्यता, सीटों की संख्या और अन्य जानकारियां

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर(पीजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए दाखिला नीति की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही दाखिला पोर्टल पर इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। डीयू के पीजी कोर्सेज में इस बार से दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी पीजी) के स्कोर के आधार पर होने हैं। वहीं, इस बार से डीयू के नॉन कॉलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड में भी इस बार पीजी के दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि डीयू का इंर्फोमेशन बुलेटिन पढ़कर ही सीयूईटी पीजी के लिए फॉर्म भरें। सीयूईटी पीजी में शामिल होने से पहले छात्रों को सुनिश्चित करना होगा कि वह कोर्स की विशिष्ट पात्रता को पूरा करते हों। सीयूईटी टेस्ट पेपर का चयन करने से पहले छात्र डीयू के पीजी इंर्फोमेशन बुलेटिन को जरूर देखें। मालूम हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से हाल ही में सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र भी सीयूईटी पीजी 2023 में बैठने के पात्र होंगे। हालांकि, उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश के समय न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता के अनुसार, डीयू बाद में अपनी आवंटन नीति को जारी करेगा। सीयूईटी स्कोर के बाद (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) सामान्य सीट आवंटन प्रणाली के जरिए छात्रों को पीजी की सीट आवंटित की जाएगी। डीयू में दाखिला लेने के लिए छात्रों को बाद में डीयू के दाखिला पोर्टल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम(पीजी) पर भी आवेदन करना होगा। डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वह दाखिले से संबंधित सूचनाओं और अपडेट के लिए नियमित रूप से admission.uod.ac.in को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


एनसीवेब में सीयूईटी स्कोर से दाखिले

डीयू ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि नियमित कॉलेजों के पीजी कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी स्कोर से होंगे। अब इस वर्ष से नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड में भी दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही लिए जाएंगे। जबकि स्कूल ओपन लर्निंग (डीडीसीई) व विदेशी छात्रों के दाखिले पहले की तरह क्वालीफाइंग डिग्री परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही होंगे। दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि पहले नियमित कॉलेज की तरह एनसीवेब में भी पीजी के दाखिले डीयूईटी (दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के आधार पर होते थे। ऐसे में इस बार से नियमित कॉलेजों के साथ ही एनसीवेब में सीयूईटी के माध्यम से ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed