फोटो
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। छात्रों की तैनाती और प्रशिक्षण 21 सितंबर से शुरू हुआ था। स्वयंसेवकों ने शटल सर्विस, प्रोटोकॉल मैनेजमेंट, स्कैनिंग, इंफॉर्मेशन डेस्क, मोबाइल ऐप सपोर्ट, बी2बी फैसिलिटेशन, एफआईईओ कोऑर्डिनेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत विभिन्न कार्य किए। उनकी तैनाती एक्सपो के सभी 17 हॉल और प्रमुख संचालन बिंदुओं पर रही। उन्होंने आगंतुकों के मार्गदर्शन, पंजीकरण और सूचना सहायता में सहयोग किया।
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े आयोजनों में भागीदारी से छात्रों में नेतृत्व, संवाद, टीमवर्क, समस्या समाधान और प्रबंधन कौशल विकसित होते हैं। इस अवसर पर प्रीतेश मिश्रा, डॉ. विनय लटोरिया, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. नगेंद्र सिंह और डॉ. गौरव कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो