फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students left sweating after seeing Hindi question paper of class XII

नोएडा: बारहवीं के हिंदी के प्रश्न पत्र को देखकर छूटे विद्यार्थियों के पसीने

Mon, 20 Feb 2023 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Students left sweating after seeing Hindi question paper of class XII
-अपठित गद्यांश और काव्यांश का भाषा का स्तर रहा कठिन
विज्ञापन


-चालीस अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न काफी घुमाकर पूछे गए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर के साथ मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले ही मुख्य विषयों के कठिन प्रश्नपत्रों ने छात्रों के पसीने छुड़ा दिए। प्रश्न पत्र लंबा नहीं था, लेकिन भाषा का स्तर कठिन होने के कारण उन्हें हल करने में परेशानी हुई। चालीस अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न भी काफी घुमा फिरा कर पूछे गए। इस कारण से कई औसत स्तर के छात्र पूरा प्रश्न पत्र हल नहीं कर पाए।

सोमवार को बारहवीं का हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर का पेपर हुआ। जबकि दसवीं का विदेशी भाषाओं(अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, पर्शियन, नेपाली, लिंबो, व लेपछा) का पेपर हुआ। हिंदी भाषा के प्रश्न पत्र ने औसत से अधिक अंक वाले छात्रों को भी परेशान किया। एक छात्र दिव्य ने बताया कि जिस तरह का अपठित गद्यांश पूछा गया उसकी अपेक्षा नहीं थी। उसे हल करने में काफी समय लगा। भाषा का स्तर काफी ऊंचा था। इस कारण उनका पेपर पूरा नहीं हो पाया। पीजीटी हिंदी शिक्षिका डॉ कविता कपूर ने बताया कि 80 अंकों का तीन घंटे का पेपर काफी समय लेने वाला था। इसका कारण यह रहा कि उसमें 10 नंबर के अपठित गद्यांश व आठ अंक के अपठित काव्यांश की भाषा कठिन थी। 40 अंक के चालीस बहु विकल्पीय प्रश्न काफी घुमाकर पूछे गए।
विज्ञापन

इन्हें हल करने में भी छात्रों को काफी समय लगा। इसी कारण से काफी छात्रों ने पेपर पूरा नहीं हो पाने की शिकायत शिक्षकों से की है। हालांकि पेपर संतुलित था, कुछ भी पाठ्यक्रम के बाहर से नहीं पूछा गया था। शिक्षकों के अनुसार, भाषा का पेपर होने के कारण उम्मीद की जाती है कि औसत छात्र को इसमें 60-70 अंक मिल जाएंगे। लेकिन इस प्रश्न पत्र में औसत छात्र 80 में से 40-45 अंक के बीच ही प्राप्त कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीबीएसई की हिंदी ने बच्चों का उलझाया
सीबीएसई की बारहवीं हिंदी की परीक्षा के दौरान गद्यांश एवं पद्यांश में इस्तेमाल की गई कठिन भाषा ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। प्रश्न पत्र में सवाल इस तरह से बनाए गए थे कि वह छात्रों को असमंजस में डाल रहे थे। सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए वाले प्रश्नों का स्वरूप उलझाऊ था। इस कारण से उन्हें वाक्यों को समझने में भी समय लगा।
---------
हिंदी के प्रश्न पत्र की ऐसी रही भाषा

-गद्यांश में लिखे गए शब्द-अग्रगति, मारणास्त्रों, प्रतिद्वंद्विता, संहारकारी, दीर्घजीवी, सुसंस्कृत, परिमार्जन।
-काव्यांश में लिखे गए शब्द-दिवसावसान, तिमिरांचल, व्योम मंडल, जगतीतल, प्रकृत, अयुत: ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed