{"_id":"6abd2bf0cc92f557e10e7f0d","slug":"students-in-malaysia-gained-an-understanding-of-global-business-noida-news-c-23-1-lko1064-107724-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलेशिया में छात्रों ने समझा वैश्विक कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलेशिया में छात्रों ने समझा वैश्विक कारोबार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के विद्यार्थयों ने मलेशिया में आयोजित अंतर
फोटो-- --
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान के पीजीडीएम बैच 2025-27 के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय अनुभव कार्यक्रम-2026 के तहत मलेशिया में वैश्विक शिक्षा, उद्योग और संस्कृति को करीब से समझा। कार्यक्रम में 516 से अधिक छात्र, शिक्षक और संस्थान के कर्मचारी शामिल हुए।
छात्रों ने यूनिवर्सिटी सेंस मलेशिया और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, कुआलालंपुर में शैक्षणिक सत्रों में हिस्सा लिया। दोनों संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अलावा रॉयल सेलांगोर, मलेशियाई पाम ऑयल बोर्ड, घड़ी कारखाने और चॉकलेट फैक्टरी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन, तकनीक और वैश्विक बाजार की कार्यप्रणाली को समझा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी माहौल का अनुभव कराना था। सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रबंधन शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा जा सकता। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।