फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student's future at risk due to name error in school records

Noida News: स्कूल रिकॉर्ड में नाम की गलती से छात्र के भविष्य पर संकट

Wed, 22 Jul 2026 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Student's future at risk due to name error in school records
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित एक निजी स्कूल पर कक्षा 10 के छात्र के शैक्षणिक रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज करने का आरोप लगा है। छात्र के अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन से सुधार की मांग की है। अभिभावक सोनू कुमार के अनुसार उनके पुत्र कल्पित और माता रीना का नाम स्कूल रिकॉर्ड में गलत दर्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में सही जानकारी होने के बावजूद स्कूल ने समय पर संशोधन नहीं किया। इसके कारण सीबीएसई रिकॉर्ड में बदलाव के लिए उन्हें शपथ पत्र देना पड़ा। अभिभावक का आरोप है कि स्कूल की लापरवाही से उन्हें मानसिक तनाव और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्कूल, शिक्षा विभाग और सीबीएसई से मामले में कार्रवाई करते हुए सभी शैक्षणिक दस्तावेजों में सही नाम दर्ज कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed