फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student get attached in school by blade

स्कूल के अंदर छात्र पर ब्लेड से हमला

Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
student get attached in school by blade
स्कूल के अंदर छात्र पर ब्लेड से हमला
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-55 स्थित निजी स्कूल में दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपी छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में दूसरे छात्र के साथ मारपीट करते हुए ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीचबचाव के लिए आई महिला शिक्षिका के हाथ पर भी छात्र ने ब्लेड से वार कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ फरार हो गया। शिक्षकों की मदद से छात्र और शिक्षिका को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मामला शुक्रवार दोपहर का है। घाटा गांव निवासी छात्र अतुल (बदला हुआ नाम) सेक्टर-55 स्थित गुरुग्राम पब्लिक स्कूल में बारहवीं का छात्र है। ग्वाल पहाड़ी निवासी अनिल (बदला हुआ नाम) उसका सहपाठी है। बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों के बीच स्कूल में हाथापाई हो गई थी। स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों छात्रों के परिजनों को स्कूल में बुलाकर लिखित में लिया गया कि दोनों के बीच भविष्य में कोई झगड़ा नहीं होगा। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल के अंदर अनिल के साथी लक्ष्य राठी, राजबीर, अजय समेत अन्य दोस्त पहुंचे। स्कूल परिसर में घुसते ही उन्होंने अतुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के छात्र भी इकट्ठा हो गए। आरोप है कि अनिल ने ब्लेड निकालकर अतुल के बाएं हाथ की हथेली पर वार किया। एक अन्य युवक ने अतुल को गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूल की शिक्षिका निशा बीचबचाव के लिए आई तो आरोपियों ने ब्लेड से उन पर वार कर दिया। आरेापियों ने पीड़ित छात्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र व शिक्षिका को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। छात्र की ओर से पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। वहीं, इस घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed