{"_id":"5d28e7888ebc3e6cdd4a8ffa","slug":"student-eletion-grnoida-news-noi448814338","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग, सपाइयों ने निकाला मार्च
दादरी। मिहिर भोज कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पैदल मार्च भी निकाला। सपाइयों ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष सुधीर तोमर के नेतृत्व में कॉलेज के सपा छात्र नेता शुक्रवार को इकट्ठा हुए। छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र जीटी रोड पर पैदल मार्च निकाल दादरी तहसील पहुंचे। सुधीर तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी है। छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है, जो पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। अधिकांश महाविद्यालयों में सपा के ही उम्मीदवार अध्यक्ष रहे हैं। सरकार को डर है कि चुनाव कराने से उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी। हैपी पंडित, विक्रम सिंह, नसरुद्दीन मलिक, अनीस अहमद, अंकित गुर्जर, रविंद्र भाटी, विक्रांत तोंगड़, गोविंद सरपंच, अभिषेक भाटी, अरुण पल्ला, पंकज भाटी, रविंद्र भाटी, अवनीश बिधूड़ी, सागर भाटी, ललित सिसोदिया, अंकित गुर्जर, अवनीश मौजूद रहे।
शासन के आदेश का पालन होगा
प्राचार्य वीरेंद्र कसाना ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव शासन व महाविद्यालयों के हाथ में है। वहां से आदेश आएंगे तो पालन होगा। प्रबंधन पहले भी और आज भी छात्रों की जरूरी समस्याओं का तुरंत निपटारा करता है।