फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student commits suicide in IIT campus, marks were low

Noida News: आईआईटी कैंपस में छात्र ने जान दी, नंबर आए थे कम

Fri, 16 Feb 2024 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide in IIT campus, marks were low
एमटेक अंतिम वर्ष कर रहा था पढ़ाई, हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी कैंपस के द्रोणागिरी होस्टल में बृहस्पतिवार रात एमटेक अंतिम वर्ष के छात्र संजय नरेकर (24) ने बृहस्पतिवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि उसके कम नंबर आए थे जिससे वह तनाव में था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पंचवटी, नासिक निवासी संजय सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर-757 में रहता था। उसकी एमटेक की पढ़ाई पूरी होने में दो महीने रह गए थे। संजय ने रात को मैस में खाना खाया था। सुबह जब परिजनों का संपर्क नहीं हो सका तो सुरक्षाकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। संजय ने छत के पंखे से चादर के जरिये फंदा बनाकर जान दे दी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि संजय के कुछ नंबर कम आए थे। इस कारण वह तनाव में था। आशंका है कि इस कारण संजय ने खुदकुशी की है। हालांकि, सभी पहलुओं से पुलिस जांच कर रही है। पहले भी आईआईटी में दो छात्र खुदकुशी कर चुके हैं।
विज्ञापन

-------

आईआईटी के हॉस्टल में छात्र के खुदकुशी करने को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी। परिजन सुबह से छात्र को फोन लगा रहे थे। ऐसे में परिजनों ने एक दोस्त को जाकर देखने को कहा। दोस्त को कमरा बंद मिला तो उसने सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी। आईआईटी कैंपस के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो संजय ने फांसी लगा रखी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। - रोहित मीणा, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पश्चिमी जिला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article