{"_id":"631ade8cbdeeb54f27760ece","slug":"student-commits-suicide-after-failing-in-neet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Suicide: नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Suicide: नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Fri, 09 Sep 2022 12:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
पुलिस ने परीक्षा में असफल होने पर ही छात्रा के खुदकुशी करने का दावा किया है। छात्रा का बुधवार को नीट का परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट (राष्ट्रीय पात्रता सहप्रवेश) की परीक्षा में असफल होने पर जेपी अमन सोसाइटी में निवासी संपदा (22) जिंदगी की जंग हार गई। बृहस्पतिवार को संपदा ने सोसाइटी की 19वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने परीक्षा में असफल होने पर ही छात्रा के खुदकुशी करने का दावा किया।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी के टावर नंबर पांच में अनुज चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी संपदा का बुधवार को नीट का परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह सफल नहीं हो पाई थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को संपदा टावर नंबर सात की 22वीं मंजिल तक गई। यहां जाती हुई छात्रा सीसीटीवी में दिखाई दी है। बाद में वह नीचे आई और 19वीं मंजिल पर आकर उसने छलांग लगाकर जान दे दी। धरती पर आकर गिरी तो उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर उसकी मां मौके पर पहुंची और काफी देर तक बेटी के पास बैठी रही। संपदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजन ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
असफलता के बाद भी मिल सकती है बड़ी सफलता
परीक्षा में फेल होने के बाद कुछ छात्र-छात्राएं ये सोच लेते हैं कि उनका सबकुछ खत्म हो गया। जबकि ऐसा नहीं होता असफलता इंसान को और अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे कई शख्स हैं, जिन्होंने अस्पताल के बाद सफलता पाई हैं। ये भी संभव है कि असफलता के बाद उसे पुन: ऐसी सफलता मिले जिसकी उसने कल्पना न की हो। माता-पिता, शिक्षक और साथियों को भी छात्रा का मनोबल बढ़ाने के बजाय प्रोत्साहित करना चाहिए। -डॉ. अभय सिंह तोमर, मनोरोग सलाहकार