फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student accuses college of not refunding fees

Noida News: छात्र ने कॉलेज पर फीस वापस न करने का लगाया आरोप

Wed, 30 Sep 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Student accuses college of not refunding fees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल में एडमिशन लेने वाले रायबरेली निवासी छात्र आदित्य पटेल ने फीस वापसी को लेकर कॉलेज प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि एडमिशन रद्द होने के बाद भी उसकी जमा फीस वापस नहीं की गई। मामले से परेशान होकर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शिकायत साझा की है।



आदित्य के अनुसार, कॉलेज में एडमिशन के दौरान उससे करीब एक लाख रुपये फीस जमा कराई गई थी। बाद में उससे अतिरिक्त फीस की मांग की गई। अतिरिक्त रकम जमा करने में असमर्थता जताते हुए उसने एडमिशन रद्द कर जमा राशि वापस करने का अनुरोध किया। छात्र का आरोप है कि पहले कॉलेज ने फीस रिफंड की व्यवस्था नहीं होने की बात कही। बाद में एडमिशन रद्द तो किया गया, लेकिन दो दिन कक्षाएं करने का हवाला देकर फीस लौटाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन




छात्र ने कम से कम एक माह की फीस काटकर शेष राशि लौटाने का अनुरोध किया। उसका कहना है कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद रकम नहीं मिली। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फीस वापसी की मांग की। वहीं, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र की फीस वापस कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed