{"_id":"644bd3103c0a1b61390d9446","slug":"strong-evidence-against-sisodia-hence-not-getting-bail-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-11933-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसोदिया के खिलाफ ठोस सबूत, इसलिए नहीं मिल रही जमानत : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसोदिया के खिलाफ ठोस सबूत, इसलिए नहीं मिल रही जमानत : भाजपा
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा - बचाव में वकीलों की कोई दलील अदालत में नहीं टिक रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि मनीष सिसोदिया बार-बार जमानत हासिल की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें जमानत नहीं मिलना बताता है कि जांच एजेंसियों के पास ठोस सबूत हैं। जनता जानना चाहती है कि दिल्ली सरकार के महंगे वकील भी क्या कारण जो सिसोदिया को जमानत नहीं दिलवा पा रहे हैं। उनके बचाव में वकीलों की कोई दलील अदालत में नहीं टिक पा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी हमेशा दावा करती रही है कि सीबीआई की जांच में सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। अगर सीबीआई व ईडी के पास सबूत नहीं हैं तो सिसोदिया को जमानत क्यों नहीं मिल रही। सिसोदिया के मामले की स्थिति भी सत्येंद्र जैन जैसी हो गई है। आप अब सिसोदिया के मामले में भी पल्ला झाड़ रही है।
प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता नहीं जुटा पाई आप : प्रवीण
प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोरोना काल के दौरान बंगले में करवाए 45 करोड़ के सौंदर्यीकरण से पार्टी के कार्यकर्ता भी स्तब्ध हैं। यही कारण है कि आप ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कोई नहीं आया, जिस कारण प्रदर्शन को रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने बंगले में 11 करोड़ का स्वीमिंग पूल बनवाने के बाद अब बंगले के पीछे एक एकड़ के सरकारी फ्लैट कांप्लेक्स को तुड़वा दिया। इस खबरों से भी कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। केजरीवाल की छवि धूमिल हो गई है। पार्टी के कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं कि आप तो ऐसे नहीं थे।