फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strict action will be taken on adulteration of sweets, SDM held a meeting and gave instructions to the vendors

मिठाई में मिलावट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने बैठक कर विक्रेताओं को दिए निर्देश

Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on adulteration of sweets, SDM held a meeting and gave instructions to the vendors
Strict action will be taken on adulteration of sweets, SDM held a meeting and gave instructions to the vendors
फिरोजपुर झिरका। एसडीएम रणबीर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मिठाई विक्रेताओं और खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति या दुकानदार मिठाई में मिलावट करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका मिठाइयों की शुद्धता के नाम पर अमल है। इलाके में किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तुओं में मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इलाके में दीवाली पर्व पर मिठाइयों की अधिक खपत होती है। खाद्य वस्तुओं की बेहतर गुणवत्ता और मिठाइयों में किसी प्रकार की मिलावट न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राहक को सामान तौलते समय उसकी गुणवत्ता एवं पैकिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। फिरोजपुर झिरका की मिठाई दूरदराज इलाके तक मशहूर है, उसी गुणवत्ता को बरकरार रखें। किसी भी प्रकार की मिठाइयों में मिलावट के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदार स्वयं भी और अपने यहां आने वाले ग्राहकों से कोरोना नियमों का पालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुकानदार सामान तोलते समय दस्तानों और मास्क का इस्तेमाल करें। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक नितेश कुमार, रामचंद्र सैनी, मूलचंद चावला, सुरेंद्र जैन, मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed