फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strength shown in Open National Skating Championship

Noida News: ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखा दमखम

Tue, 19 Aug 2025 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Strength shown in Open National Skating Championship
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर 46 में हुई ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के तीसरे रोड इवेंट (100 मीटर) में खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और दमखम से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता की मेजबानी यूपी रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा की जा रही है।



जूनियर पुरुष वर्ग (15 से 18 वर्ष) में पंजाब के वरदान गोराया ने 10.646 सेकंड में फिनिश लाइन पार कर स्वर्ण पदक जीता। पुडुचेरी के लोहनाथ ने 10.678 सेकंड में दूसरा स्थान पाया, जबकि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष कुमार कंसारा ने 10.898 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में पंजाब की अरमान ने 11.613 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की आरुंधोति सहानी 11.962 सेकंड के साथ रजत पदक और महाराष्ट्र की डेलिसा फर्नांडीस ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुरुष वर्ग (18 वर्ष से ऊपर) में उत्तर प्रदेश के आयुष सिरोही ने शानदार स्पीड का प्रदर्शन कर 10.313 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। उनके ही प्रदेश के अनीश राज ने 10.412 सेकंड के साथ रजत पर कब्जा किया, जबकि गुजरात के उदय पॉल पटेल को 10.459 सेकंड के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं महिला वर्ग में केरल की वैश्नवी एएम. ने 12.637 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश की अरुषि पांडे 12.768 सेकंड के साथ रजत पदक से नवाजी गईं, वहीं महाराष्ट्र की ऐश्वर्या विजय करांडे 13.139 सेकंड को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed