{"_id":"687f91085ccf629b7f0612a4","slug":"stray-dogs-made-four-people-their-prey-noida-news-c-1-gnd1002-3195605-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिस कुत्तों ने चार लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिस कुत्तों ने चार लोगों को बनाया शिकार
विज्ञापन
फोटो है
-आम्रपाली एस्टेट में लगातार दो दिन हुई घटना, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत
-आरोप, कुत्तों को भगाने का प्रयास करने पर आ रहे धमकी भरे फोन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर और सोसाइटियों में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में सोमवार को तीन स्टाफकर्मियों और मंगलवार को एक स्टाफ को लावारिस कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। एओए का आरोप है कि जब कुत्तों को भगाने की कोशिश की तो उनके पास धमकी भरे फोन आने लगे। इस संबंध में एओए की तरफ से सेक्टर 113 थाने में शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लिखने से मना कर दिया।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि दो लावारिस कुत्तों ने बीते दो दिन में चार लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसमें फैसिलिटी कम मेंटेनेंस मैनेजर दीपक कुमार, हाउस कीपिंग स्टाफ से मोहित, अतुल को सोमवार को और विनय को मंगलवार को कुत्तों ने काटा है। ये लोग जब कुत्तों को भगाने लगे और तो हमारे पास धमकी भरे फोन आने लगे। विकास का आरोप है कि हमारे पास एक फोन आया जिसमें कहा गया कि यदि कुत्तों को हाथ भी लगाया तो तुम्हें और तुम्हारे घरवालों की जान को खतरा होगा। इसलिए सोसाइटी के कुत्तों को हाथ भी नहीं लगाना। विकास ने बताया कि चारों स्टाफ अपने दैनिक कार्य कर रहे थे। उसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें कुछ लोग सफाई कर रहे थे। कुत्तों को काटने से चारों बुरी तरह घायल हो गए। उन सभी ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया है।