{"_id":"627559151bd59310734cd308","slug":"stones-were-pelted-on-the-police-team-that-reached-to-nab-the-accused-mewat-news-noi6470613121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकडने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पकडने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव सौंख में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे एक आरोपी को पकड़ने पहुंची नूंह सदर थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिस जवानों को चोटें आई। कई को मामूली चोटें भी लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम की गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार सौंख गांव के अब्बास पुत्र दाउद की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में बीते दो मार्च को 148, 149, 323, 506, 325, 307 के अलावा ऑर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सौंख बस अड्डे पर एक दुकान में बैठा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। शोर को सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस हेड कांस्टेबल राजकुमार को सिर व हाथ में काफी चोटें लगी। इसके अलावा अनिल होमगार्ड भी घायल हो गए। एक अन्य पुलिस जवान को भी काफी चोटें आई। पुलिस पर हमले के बाद नूंह सदर थाने व सिटी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मौके से ग्रामीण फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर वह उपचारधीन है। इस मामले में नूंह सदर थाना पुलिस ने 12 नामजद व 10 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें अब्बास पुत्र दाउद, जोवद पुत्र जमील, सम्मा पुत्र जुम्मे खां, तुफेल, आबिद पुत्र हाकम, आमीन पुत्र मैनू, कासम पुत्र आमीन, जुबेर पुत्र हन्नी, हसीन पुत्र दाउद, जमील, रूक्की व सफी पुत्र अंग्रेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नूंह सदर थाना पुलिस के प्रभारी अजयबीर भड़ाना ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस पर लगातार हो रहे हमले
बीते कुछ दिनों में गांवों में लगातार पुलिस पार्टी पर आरोपियों को पकड़ने जाने पर हमले हो रहे हैं। इससे पल्ला नहर कॉलोनी में नारनौल की सीआईए पुलिस पर पल्ला गांव के लोगों ने हमला किया। तावडू के सीलखो गांव में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। अब देखना होगा की जिला पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए किस रणनीति से कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
जिले में पूर्व से ही पुलिस की थानों में कमी है। अब आगे से गांवों में जाने वाली टीम पार्टी की संख्या को बढ़ाया गया है। कानून सभी के लिए समान है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- वरुण सिंगला, एसपी नूंह