फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stones were dropped on the expressway to evade the Palwal RTA team.

Noida News: पलवल की आरटीए टीम से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर गिराए थे पत्थर

Fri, 19 Jun 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Stones were dropped on the expressway to evade the Palwal RTA team.
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गिरे पत्थरों से कई वाहन हुए थे पंचर, चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीए) पर आरटीओ की कार्रवाई से जुर्माने से बचने के लिए सड़क पर पत्थर गिराने वाले डंपर चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दादरी कोतवाली पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी डंपर चालक ने पलवल हरियाणा की क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) टीम के जुर्माने, सीज और चेकिंग कार्रवाई से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर जानबूझकर पत्थर गिराए थे। वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गांव चक्रसेनपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन चालक (डंपर) तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। आरोपी ने वाहन में भरे हुए रोड़े और पत्थरों के टुकड़े सड़क पर गिर गए। पत्थर करीब 100 मीटर तक सड़क पर फैल गए। जिससे वहां से गुजरने वाले कई वाहनों के टायर पंचर हो गए। कई वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते वाहन चालकों ने सतर्कता नहीं दिखाई होती तो बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा-281, 324 (4), 285 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोट

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर चालक ने हरियाणा की आरटीए टीम से बचनेे के लिए जानबूझकर ईंट-पत्थर एक्सप्रेसवे पर गिराए थे। -रवि शंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed