{"_id":"62bcb5a287bedd7ebc4dd62f","slug":"stf-gets-remand-of-ravi-and-pushpendra-will-be-interrogated-noida-news-noi6569072156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को मिली रवि और पुष्पेंद्र की रिमांड, होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ को मिली रवि और पुष्पेंद्र की रिमांड, होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। फर्जी वीजा बनाकर कसीनो, गेस्ट हाउस और कंपनियां चलाने वाले चीन के नागरिक जू फाई के व्यापारिक साझीदार रवि नटवरलाल और उसके साथी पुष्पेंद्र को एसटीएफ रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बुधवार को जिला न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर एसटीएफ को सौंपने के आदेश दिए। एसटीएफ इस मामले में जासूसी, हवाला समेत फर्जी तरीके से देश में रह रहे चीन के नागरिकों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाएगी।
एसटीएफ ने मूलरूप से गुजरात निवासी रवि नटवरलाल ठक्कर और मध्य प्रदेश निवासी पुष्पेंद्र की सात दिन की रिमांड अर्जी जिला न्यायालय में दाखिल की थी। रवि के अधिवक्ता के के भाटी और पुष्पेंद्र के वकील रजनीश यादव ने बताया कि एसटीएफ की ओर से दी गई अर्जी में मामले को गंभीर और व्यापक बताया गया। साथ ही कहा गया कि दोनों अभियुक्तों से नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए चीन के नागरिक युआन हैलांग और लू लांग के संबंध में जानकारी प्राप्त की जानी है। इसके अलावा रवि ने गर्लफ्रेंड के दिल्ली स्थित घर पर मोबाइल और चंडीगढ़ निवासी दोस्त के घर लैपटॉप छिपाया है। जिसकी बरामदगी की जानी है। न्यायालय ने एसटीएफ की अर्जी पर पांच दिन की रिमांड दी है। 30 जून की सुबह 10 बजे से लेकर 4 जुलाई की शाम 5 बजे तक न्यायालय ने रिमांड स्वीकृत की है।
खुल सकते हैं कई और राज
नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए चीन के दोनों नागरिकों के पास वीजा नहीं था। दोनों घरबरा स्थित कसीनो, गेस्ट हाउस में रुके थे। वहीं, जू फाई भी वीजा में छेड़छाड़ कर एक वर्ष से अधिक समय से वहीं रुका था। पांच दिनों की रिमांड के दौरान एसटीएफ रवि और पुष्पेंद्र से पूछताछ कर दिल्ली-एनसीआर में बगैर वैध वीजा के रहने वाले चीन के अन्य नागरिकों का पता लगाने का प्रयास करेगी। माना जा रहा है कि रवि और उसके लिए कार्य करने वाला पुष्पेंद्र भी अहम जानकारियां दे सकता है।
विज्ञापन
रिमांड पर वीडियोग्राफी कराएगी एसटीएफ
जिला न्यायालय ने एसटीएफ को पूछताछ और बरामदगी के लिए कहीं ले जाने की वीडियोग्राफी और फोटो कराने के आदेश दिए हैं। इस दौरान रवि और पुष्पेंद्र के अधिवक्ता भी उचित दूरी पर मौजूद रह सकेंगे।