फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State level TB control and prevention center to be built in JIMS

जिम्स में बनेगा राज्यस्तरीय टीबी नियंत्रण व रोकथाम केंद्र

Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
State level TB control and prevention center to be built in JIMS
ग्रेटर नोएडा (रणजीत मिश्रा)। जिम्स में राज्य स्तरीय टीबी नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) विकसित किया जाएगा। जिम्स ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल गई है। शासन स्तर से जांच केंद्र व अनुसंधान लैब के लिए पहली किश्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना के खिलाफ उपयोगिता सिद्ध करने के बाद टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में योगदान के लिए भी जिम्स तेजी से उभरेगा। जिम्स ने शासन को टीबी पर अनुसंधान व दवाइयों की उपयोगिता आधारित लैब के लिए प्रस्ताव भेजा था। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शासन ने अनुसंधान केंद्र निर्माण के लिए 64 लाख रुपये की पहली किश्त सोमवार को जारी कर दी है।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
अभी तक टीबी के संभावित मरीजों को लक्षण व एक्सरे के आधार पर प्राथमिक उपचार दिया जाता है। यहां लैब स्थापित होने के बाद पहले मरीज की जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज शुरू किया जाएगा। अभी रिपोर्ट के लिए करीब 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है। लैब तैयार होने पर चार से पांच दिनों में रिपोर्ट मिल जाएगी। मरीजों को जिन दवाइयों की जरूरत होगी, उससे उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से जिम्स में टीबी व दवाइयों पर शोध की अनुमति मिल गई है। शासन ने केंद्र निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। यहां शोध केंद्र बनने से टीबी के इलाज में नई क्रांति आएगी। प्राथमिक स्तर पर ही टीबी की पहचान कर इलाज किया जा सकेगा।
- ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता, निदेशक जिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed