फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Staff protest in Nuh, demands salary

वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2020 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Staff protest in Nuh, demands salary
नूंह। नूंह नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को प्रदर्शन कि या। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गणेश, उप प्रधान सुभाष, रूपचंद, मीना पूनम, रणजीत, गौरव व महिपाल ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पालिकाओं, परिषदों और निगमों में कार्यरत सभी अनुबंधित और ठेका प्रथा, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने और न्यूनतम वेतन रुपये 21 हजार करने की मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली और सभी कैडरों में पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर करने की मांगों को सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ और सरकार के बीच इन मांगों को लेकर कई अहम समझौते हुए थे, लेकिन अभी तक इस संबंध में कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वादों से मुकर रही है। सरकार को जगाने के लिए एक बार फिर से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों हितों के लिए न तो गंभीर है और न ही उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed