फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ssg

Noida News: रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर से लाखों की चोरी

Tue, 28 Oct 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
ssg
रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- सफाई के दौरान नकदी और ज्वेलरी ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना करीब 20 दिन पहले की है और चोरी का आरोप साफ सफाई करने वाले मजदूरों पर है। कोतवाली फेज टू पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाली दिव्या यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि वह शिक्षिका हैं और उनके पति रक्षा मंत्रालय में उपसचिव के पद पर हैं। वह सात अक्टूबर को घर में दिवाली को लेकर साफ सफाई करा रही थी। कन्नौज के तिर्वा निवासी करन नामक युवक को घर की सफाई के लिए लगाया गया था। आरोपी काम करते समय बिना बताए चला गया। नौ अक्टूबर को देखा तब पता चला कि अलमारी में रखे पर्स से दो सोने के कड़े, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी सोने की कान की चेन, दो जोड़ी चांदी के बिछुए, पांच चांदी के सिक्के और 70 हजार रुपये गायब है। आरोपी सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed