फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sports

कप्तान

Thu, 29 Jul 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
sports
नूंह। नोएडा के उत्तरी जिला क्रिकेट ग्राउंड में दो अगस्त से शुरू होने वाली राष्ट्रीय टी टैन चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन किया गया है। जिसमें जिले के युसुफ को कप्तान नियुक्त किया है। टी टैन क्रिकेट एसोसिएशन के सलाहकार इमरान खान ने बताया की हरियाणा की टीम में कप्तान युसफ के अलावा जीत बघेल, अकरम राजा, मोहम्मद सुहैल, रोबिन, सोहेल, उमर सईद, नसीम, मुज़्जम्मिल, इरशाद, शाद, साबिर, मुस्तकीम, शमीम और तुषार को शामिल किया है।
विज्ञापन

इमरान खान ने बताया की पूल ए में छह टीमें प्रतिभाग कर चुकी हैं। पूल बी में हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मुंबई और बुंदेलखंड की क्रिकेट टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कोच कमल शर्मा ने बताया की चुने हुए खिलाड़ियों का नूंह क्रिकेट एकेडमी में पांच दिनों का अभ्यास शिविर आयोजित हुआ है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के बारे में असिस्टेंट प्रोफेसर आकिब जावेद ने बताया की टेस्ट, वन डे और टी 20 क्रिकेट की तरह ही अब टी टैन क्रिकेट भी लोकप्रिय हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय क्रिकेट में सीमित खिलाड़ियों को अवसर मिलते है। कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के बावजूद मौका नहीं मिलता है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव हासिल कर टी टैन क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका होता है। इस पृष्ठभूमि में इंडिया टी टेन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नोएडा में आयोजित पूल बी ग्रुप राष्ट्रीय टी टेन चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 अगस्त से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम का पहला मैच बुंदेलखंड की टीम से 3 अगस्त को होगा।
फोटो ऱ् नवनियुक्त कप्तान युसुफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed